I am a very simple person who likes to write a few lines of my daily life, laughters, smiles, happiness, heart aches, canker, wounds, vexation, lonliness, silence, love, feelings and what not.... !. I write a blog where you can read the complete compilations of i, me, myself and my thoughts in the form of poetry, prose, creative writing, articles, movies, music, self analysis, literature, stories, etc. I always welcome comments and critics which helps me enhancing my writing skills.
एक साधारण इंसान, भीड़ में भी एकाकी, स्वप्नद्रष्टा, बंजारा, मन का मुसाफिर, एक व्यावसायिक सत्यनिष्ठ और शाम ढ़लते-ढ़लते एक रचनाकार और लेखक। मुझे लगता है मैं इसीलिए जिंदा हूँ और मैं लिखता हूँ इसलिए मैं हूँ...। अल्फ़ाज़ हैं कि लाखो की संख्या मे दिलो दीमाग पर हावी हुए जाते है। शब्दो को स्याही से शक्ल दो तो किस्से, कहानियाँ, कविताएँ बन उभरती हैं। स्याह इन्द्रधनुषी लफ़्ज़ों का प्रयोग मैं अपने आप को अभिव्यक्त करने के लिये करता हूं और आप का स्वागत है मेरे अन्दर झांक कर देख लेने के लिये। आम तौर पर मैं कविता के माध्यम से अपने आपको व्यक्त करता हूं। यह एक छोटी सी असफ़ार है मेरे लंबे से जीवन का। यहाँ है - कुछ मेरी कही-सुनी, कुछ आप बीती, कुछ जग देखी का विवरण...आप के समक्ष... आप की समीक्षा के लिए। आशा है आपको पसंद आएगा। मेरे लेखन में आप पढ़ सकेंगे मेरे कुछ बीते हुए पल और कुछ ऐसे खास पल जिनकी वजह से मैं वो हूँ जो आज मैं हूँ | मैंने अपना दिल, दिमाग, एहसास, जज़्बात सभी इस लेखनी के ज़रिये से ज़ाहिर करने की कोशिश की है | मेरे पढ़ाई के पुराने दिनों की कवितायेँ और लेख से लेकर मेरी आज तक की जिंदगी से जुड़े हुए पल सब के सब इसमें लिखे हैं | यह लिखाई नहीं आप इसे मेरी खुली जिंदगी की एक किताब समझें और इस उम्मीद से पढ़े के मैं अपने आप को और अपने वजूद को आपसे जोड़ सकूँ | मुझे पूरी उम्मीद है के आपको मेरी लिखी कवितायेँ, कहानियां और लेख सभी पसंद आयेंगे और आपका प्यार और स्नेह मुझे हमेशा की तरह ऐसे ही मिलता रहेगा | एक गुज़ारिश यह भी है एक अगरचे आपको लगता है के किसी तरह से मैं अपने लेखन को और ज्यादा रोचक बना सकता हूँ तो आपके सुझाव सदर आमंत्रित हैं | शुक्रिया |
Message Wall